लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- खंभारखेड़ा चीनी मिल में काम कर रहा कर्मचारी गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य कर्मचारी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खीरी थाना क्षेत्र के गांव चंदीदीनपुरवा निवासी सुशील अवस्थी पुत्र राम भजन अवस्थी खंभार खेड़ा चीनी मिल मे फिटर के पद पर कार्य करता था। बुधवार की दोपहर ड्यूटी के दौरान वह ऊपर चढ़ कर काम करने जा रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने जाने के कारण वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य कर्मचारी उसे जिला अस्पताल लेकर गए। और भर्ती कराया। कुछ देर चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथी की मौत से चीनी मिल कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मौत की सू...