फरीदाबाद, जून 23 -- पलवल, सरसमल। चीनी मिल में मंगलवार सुबह उपायुक्त के हुए औचक निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। हाजिरी रजिस्टरों में खामियां मिलने पर एक जून से अब तक की गैरहाजिरी का पूरा रिकॉर्ड तलब किया गया। बिना अनुमति लंबे समय से अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ नोटिस और चार्जशीट की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने निरीक्षण की शुरुआत हाजिरी रजिस्टरों की पड़ताल से की गई। जांच के दौरान अलग-अलग श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए रखे गए रजिस्टरों को देखा गया। कई स्थानों पर उपस्थिति और अवकाश संबंधी प्रविष्टियां व्यवस्थित नहीं मिलीं। जिन कर्मचारियों की छुट्टी दर्ज थी, उनसे संबंधित अभिलेख भी जांच के लिए मंगवाए गए। अधिकारियों को रिकॉर्ड संधारण में पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखने के निर्देश दिए गए...