सहारनपुर, मार्च 20 -- देवबंद। त्रिवेणी चीनी मिल देवबंद ने इस वर्ष13 मार्च तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों को जारी कर दिया है। मिल के उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा ने किसानों से आह्वान करते हुए कह कि वे अपनी संपूर्ण गन्ना आपूर्ति अन्य स्थानों के बजाय देवबंद चीनी मिल में ही करें, जिससे उन्हें त्वरित भुगतान का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि किसान बेसिक कोटा से अधिक गन्ना आपूर्ति कर मिल की इनामी योजनाओं का भी लाभ लेने का आह्वान किया। पुष्कर मिश्र ने किसानों से अपना गनना मिल गेट एवं क्रय केंद्रों पर साफ-सुथरा, अगोला (पत्तियों से रहित), जड़-पत्ती और वाटर शूट रहित गन्ना ही लेकर आएं, जिससे गुणवत्ता बेहतर बनी रहे और प्रक्रिया में आसानी हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.