लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- स्थानीय बजाज चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र बंद करने को लेकर प्रथम नोटिस जारी किए जाने से किसानों में चिंता और नाराजगी बढ़ने लगी है। इस मामले में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि चीनी मिल द्वारा भुगतान की धीमी गति और होली के त्योहार के कारण गन्ना कम आने की बात कही जा रही है। वहीं कई मजदूर होली की छुट्टी के बाद अभी तक काम पर नहीं लौटे हैं और कुछ मजदूरों में भुगतान न मिलने को लेकर नाराजगी भी बताई जा रही है। अंजनी दीक्षित ने कहा कि गोला चीनी मिल के पास दो मिलें संचालित हैं। यदि गन्ने की आपूर्ति कम हो रही है तो छोटी मिल को संचालित रखा जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पूरे क्...