अंबेडकर नगर, मार्च 8 -- अम्बेडकरनगर। मिझौड़ा चीनी मिल ने क्षेत्र का गन्ने की खुली खरीद शुरू कर दिया है। महाप्रबंधक गन्ना सुनील कुमार चौहान ने बताया कि मिल गेट पर गन्ने की खुली खरीद की जा रही है। जिन किसानों के पास मिल को आपूर्ति हेतु अभी गन्ना उपलब्ध है वे शीघ्र ही अपना गन्ना मिल गेट परप उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी तक आपूर्ति किए गए गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...