चीनी मिल चालू करने के लिए कंपनी ने खोला कार्यालय
मधुबनी, सितम्बर 26 -- रहिका, निज संवाददाता । बंद पड़ी सकरी व रैयाम चीनी मिलों को दोबारा चालू करने की कवायद तेज हो गई है। दरभंगा के रैयाम में आईपीएल कंपनी ने कार्यालय खोला है। कंपनी ने दोनों मिलों को चालू करने के लिए डीपीआर तैयार किया है। वर्ष 2028 में मिल संचालन शुरू करने से पहले गन्ने की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गन्ना विकास विभाग ने बीज उत्पादन कार्यक्रम शुरू किया है। उप निदेशक गन्ना विकास पदाधिकारी अजीत कुमार प्रसाद ने बताया कि दोनों मिल क्षेत्रों में करीब 800 एकड़ में गन्ना बीज उत्पादन के लिए किसानों ने आवेदन किया है। विभाग के प्रसार कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों का ऑनलाइन आवेदन व निबंधन करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मिल चालू होने से पहले करीब 60 हजार एकड़ में गन्ना उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2027 में इस लक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.