मुजफ्फर नगर, फरवरी 28 -- बसन्तकालीन गन्ना बुवाई ओर किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए शनिवार को मिल क्लब में किसान गोष्ठी आयोजित की गयीं। डॉक्टर अशोक कुमार, उपाध्यक्ष (शुगर) ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गन्ना प्रजाति को.-0238 लाल सड़न रोग से ग्रसित होने के कारण इसकी बुआई न करें। को.-0118, को.-15023, को.-98014, को.शा.-18231 की बुवाई ही करें। गन्ने से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए स्वस्थ गन्ना बीज का चयन करते हुये दो आँख के टुकड़ों को काटकर फफूंदीनाशक से उपचारित कर ट्रैच विधि से बुवाई करें। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉक्टर अशोक कुमार उपाध्यक्ष (शुगर) द्वारा की गयी। गोष्ठी में एसपी सिंह सचिव, दुर्गा प्रसाद, कुलदीप राठी डॉ अवधेश डॉगर, डा. यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.