लखीमपुरखीरी, अप्रैल 23 -- चपरतला। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड अजबापुर स्थित पावर प्लांट की टरबाइन के पास अचानक आग लग जाने से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। संयोगवश मौके पर मौजूद दमकल टीम ने बिना देर किए तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही कोई बड़ा आर्थिक नुकसान सामने आया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग पावर प्लांट की टरबाइन के पास तकनीकी कारणों से लगी बताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। कर्मचारियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली कि समय रहते स्थिति नियंत्रित हो गई।

हिंदी हिन्...