बरेली, मई 9 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फरीदपुर की ओर से शुक्रवार को द्वारिकेश चीनी मिल परिसर में मिल के कर्मचारियों एवं श्रमिकों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के निर्देशन में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में चीनी मिल के कर्मचारियों एवं श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर की जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। इस दौरान पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिससे उन्हें भविष्य में निशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. रवीश, डॉ. संजीव, डॉ. अतुल, डॉ. अमित मिश्रा, शालिनी, एलटी प्रिंस, एलए शैलेन्द्र मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्रमिकों के स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य जांच श...