रुडकी, फरवरी 18 -- ऊर्जा निगम की ओर से बुधवार को इकबालपुर चीनी मिल का डेढ़ करोड़ का बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के दबाव के बाद फिर से कनेक्शन जोड़ दिया। ऊर्जा निगम ने बकाया को लेकर निगम की ओर से कई बार चीनी मिल प्रबंधन को नोटिस दिया गया, लेकिन मिल की ओर से नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था। ऐसे में निगम ने मिल को अंतिम नोटिस जारी किया। इस नोटिस का भी कोई जवाब नहीं देने पर ऊर्जा निगम ने चीनी मिल का कनेक्शन काट दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...