काशीपुर, जून 30 -- जसपुर। चीनी मिल नादेही में चालक के पद पर कार्यरत श्याम बाबू के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें समारोह पूर्व विदाई दी गई। मंगलवार को गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में श्याम बाबू के कार्यकाल की सराहना की गई। श्याम बाबू ने अपने कार्यकाल के संस्मरण भी सुनाए। चीनी मिल जीएम राजवीर चौधरी ने उन्हे शॉल ओढ़ाकर उनकी सेवाओं के लिए बधाई दी। मिल कर्मियों ने श्याम बाबू का माल्यार्पण कर उन्हें गिफ्ट भेंट किए साथ ही उन्हे घर तक विदाई दी। यहां शेखर, देवेंद्र श्रीवास्तव, अतुल चौहान, मनोज गुप्ता, राजवीर गुप्ता, अतुल चौहान, लवीश, पंकज कुमार, सत्यपाल सिंह, मनोज चौहान, विपुल चौहान, जसविंदर सिंह, लक्ष्मण बिष्ट, योगेंद्र सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...