गोरखपुर, मार्च 11 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। चीनी मिल के आवास में मंगलवार की रात आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने कमरे के सीलिंग फैन से चादर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उसकी पहचान मिथिलेश यादव (26) पुत्र मिश्री यादव निवासी सीतापुर थाना लौरिया पश्चिमी चम्पारण बिहार के रूप में हुई। रात एक बजे पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मिथिलेश पुरानी चीनी मिल के आवास में अकेला रहता था। आउटसोर्सिंग पर मिल में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। वह शादी शुदा था। सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.