सहारनपुर, अप्रैल 7 -- सहारनपुर। संवाददाता चीनी मिलों में पेराई सत्र 2025-26 का आज औपचारिक समापन हो जाएगा। आठ में से एकमात्र चल रही देवबंद त्रिवेणी मिल भी करीब 136 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के साथ आज बंद हो जाएगी। इसके साथ ही जिले में इस साल गन्ना पेराई का आंकड़ा 368.5 लाख कुंतल को पार कर गया है। गत वर्ष 514.3 लाख कुंतल गन्ने की पेराई हुई थी।जानकारों के अनुसार, गन्ना उत्पादन में आई इस गिरावट के पीछे बेमौसम की बारिश व जिले में पापुलर के रकबे में बेतहाशा बढ़ोतरी का होना है। इस साल बेमौसम भारी बारिश ने खास तौर से गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया, जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ा। इसके अलावा, क्षेत्र में पॉपुलर के बढ़े रकबे ने जहां एक ओर गन्ने के रकबे को कम किया वहीं, दूसरी ओर उसकी छाया ने गन्ने के उत्पादन को घटाने का काम किया है। गन्ना विभाग के आ...