रामपुर, मार्च 25 -- नोटिस जारी होने के बाद बुधवार को राणा चीनी मिल ने 3.5 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। वहीं त्रिवेणी चीनी मिल ने 1.5 करोड़ का भुगतान कर दिया है। इससे किसानों को कुछ राहत मिली है। जनपद में तीन चीनी मिल हैं। इनमें बिलासपुर की रुद्र बिलास चीनी मिल सात फरवरी को बंद चुकी है। शाहबाद करीमगंज स्थित राणा चीनी मिल 26 फरवरी को नो केन होने पर बंद हुई थे। मिलक नारायणपुर त्रिवेणी चीनी मिल नौ मार्च को बंद हो चुकी है। इन तीनों मिलों पर गन्ना किसानों का 30 करोड़ बकाया है। सबसे अधिक बकाया 24 करोड़ रुपये राणा चीनी मिल पर है जिसमें मिल ने 3.5 करोड़ का भुगतान कर दिया है। वहीं त्रिवेणी चीनी मिल ने 1.5 करोड़ का भुगतान कर दिया है। रुद्र बिलास चीनी मिल पर चार करोड़ का बकाया है जो सोमवार को होने की उम्मीद है। जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर...