रामपुर, दिसम्बर 3 -- गन्ना पेराई के साथ-साथ चीनी मिलों ने किसानों का भुगतान भी करना शुरू कर दिया है। अब तक चीनी मिलें करीब 24.64 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी हैं। शाहबाद की राणा चीनी मिल ने 18.69 करोड़ और त्रिवेणी चीनी मिल ने 5.95 करोड़ का भुगतान किया है। जिले में 106 केंद्रों पर गन्ना की खरीद की जा रही है। जिसके माध्यम से तीनों चीनी मिलों तक गन्ना की सप्लाई की जा रही है। चीनी मिलें जैसे-जैसे गन्ना की पेराई पूरा कर रही हैं उस हिसाब से 14 दिन के अंदर गन्ना किसानों का भुगतान भी कर रही हैं। सबसे पहले शाहबाद की राणा चीनी मिल शुरू हुई थी। इसके बाद मिलक नारायणपुर की त्रिवेणी चीनी मिल शुरू हुई। आखिर में बिलासपुर की रुद्र बिलास सहकारी चीनी मिल शुरू हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार चीनी मिलें गन्ना खरीदने के 14 दिनों के अंदर बकाया भुगत...