मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। पेराई सत्र 2025-26 में अगवानपुर, बिलारी, बेलवाडा एवं रानीनांगल ने गन्ना मूल्य भुगतान का रिकार्ड बनाया है। प्रबंधन की ओर से 160.06 करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजा गया है। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने भुगतान के मुद्दे पर चीनी मिल एवं गन्ना विभाग को सचेत किया था। प्रबंधन की ओर से जारी बयान के अनुसार चीनी मिलों की ओर से 14 दिन पूर्व की गन्ना खरीद के सापेक्ष 116.21 प्रतिशत का भुगतान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...