अमरोहा, सितम्बर 9 -- राष्द्रीय किसान मजदूर संगठन पदाधिकारियों का डीसीओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 20वें दिन भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि विलंब गन्ना मूल्य भुगतान जो किसान का वास्तविक है, चीनी मिलों व सरकारों की मिलीभगत के चलते आज तक नहीं मिल सका है। यह भी पढ़ें- Shamli News: गन्ना भुगतान में देरी के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरूधरने के उद्देश्य सरदार वीएम सिंह के लंबे संघर्ष के बाद किसानों को उनका हक मिलने का रास्ता अब खुल गया है। उच्च न्याचालय ने वीएम सिंह की मजबूत पैरवी पर 30 साल के व्याज भुगतान का आदेश दिया है। किसान अमरोहा में अपना हक लेने के लिए धरने पर बैठा है। चेतावनी देते हुए कहा कि गन्ना विभाग चीनी मिलों के बजाय किसानों के हक दिलाने का काम करे। गन्ना विभाग किसानों के ...