सीवान, जुलाई 29 -- सीवान, एक संवाददाता। राज्य सरकार के पूर्व मंत्री एवं बिहार राज्य सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनरुद्धार तथा नई चीनी मिलों की स्थापना के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे किसानों, युवाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एथेनॉल उत्पादन, कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रयासों का सकारात्मक असर बिहार में भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार अब गन्ना उत्पादन और एथेनॉल निर्माण के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। यह भी पढ़ें- बिहार में चीनी मिलों के लिए निवेशकों का जोश हाई, नवादा-सारण और सीवान समेत कई जिलों के लिए मिले प्रस्तावमुख्यमंत्री सम्र...