लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- लखीमपुर। शहर में गुरुवार की देर शाम महेवागंज जा रहे एक युवक की गर्दन चीनी मांझे से कट गई। जिससे वह लहूलुहान हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और किसी तरह घायल को अस्पताल भेजवाया। शहर की गढ़ी रोड स्थित भरतपुरी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र श्रीवास्तव अर्बन कोआपरेटिव बैंक में कलेक्शन का काम करते हैं। रोज की तरह वह गुरुवार की शाम गढ़ी रोड स्थित खाताधारकों से कलेक्शन करने के लिए आए थे। बताया जाता है कि कलेक्शन करके लौटते समय सुनील साउंड की दुकान के पास अचानक चीनी मांझे से वह उलझ गए। मांझे की जद में आने से उनकी गर्दन कट गई। जिससे वह लहूलुहान हो गया। यह देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घायल को डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.