नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। चीनी फौज में इन दिनों जबरदस्त उथल-पुथल मची हुई है। दूसरे नंबर का ओहदा रखने वाले जनरल झांग यूक्सिया को हाल में उनके पद से हटा दिया गया है तथा उनके खिलाफ उच्च स्तरीय जांच चल रही है। उन पर भ्रष्टाचार के अलावा अमेरिका को परमाणु हथियारों से जुड़ी सूचनाएं लीक करने का आरोप है। उनसे पहले भी चार बड़े सैन्य अधिकारियों को राष्ट्रपति शी जिनपिंग हटा चुके हैं। अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, जनरल झांग जो चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) में उपाध्यक्ष थे और वे राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भी बेहद करीबी थे, उन्हें गंभीर आरोपों के चलते हटा दिया गया है। पिछले कुछ समय में सीएमसी के सात में से पांच सदस्यों को भ्रष्टाचार के आरोपों में हटाया गया है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार यह चीनी सेना का अंदरूनी माम...