भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। प्रदेश में चीनी और प्याज की कीमतों में भारी असमानता ने आम जनता को परेशान कर दिया है। डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स (प्राइस मॉनिटरिंग डिवीजन) की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, सूबे के अलग-अलग जिलों में इन दोनों जरूरी चीजों के भाव में जमीन-आसमान का अंतर देखा जा रहा है। जहां एक तरफ राजधानी पटना के लोग सबसे महंगी चीनी और प्याज खरीदने को मजबूर हैं, वहीं मुंगेर और पूर्णिया के उपभोक्ताओं को राज्य में सबसे सस्ते दामों पर ये सामग्रियां मिल रही हैं। भागलपुर की स्थिति इन दोनों के बीच बनी हुई है, यानी यहां का भाव पटना से तो कम है लेकिन पड़ोसी जिले पूर्णिया-मुंगेर से काफी ज्यादा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, पटना के थोक और खुदरा दोनों बाजार में चीनी और प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसके विपरीत, मुं...