चीनी पटाखा तस्करी में दो गिरफ्तार
नई दिल्ली, जून 27 -- राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने देश में चीनी पटाखों और आतिशबाजी की तस्करी के दो प्रयासों को विफल कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि चेन्नई बंदरगाह के माध्यम से ये पटाखे अवैध रूप से देश में लाने की कोशिश की जा रही थी। डीआरआई अधिकारियों ने चीन से आये दो कंटेनरों को रोका, जिनके बारे में कहा गया था कि इनमें 'ट्रॉली बैग्स' और 'स्प्रेयर' हैं। गहनता से जांच में पाया गया कि इन कंटेनरों में लगभग 46,000 पटाखे के सामान छिपाकर रखे गए थे, जिन्हें 'ट्रॉली बैग्स'और 'स्प्रेयर' के पीछे छिपाया गया था। एक अन्य मामले में डीआरआई को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर दर्ज मामले में चेन्नई कस्टम्स ने 18.7 टन चीनी पटाखों की अवैध तस्करी से जुड़े एक सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। इस गुप्त अभियान में कंटेनर फ्रेट स्टेशन (सीएफएस) के एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.