नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- अमेरिका ने हाल ही में ईरान के बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी लगा दी है। इसका मतलब है कि कोई भी जहाज ईरान के बंदरगाहों पर नहीं जा सकता या वहां से नहीं आ सकता। यह ब्लॉकेड 13 अप्रैल को लागू हुआ। इसका मकसद ईरान के तेल व्यापार को रोकना है। खासतौर से उन जहाजों को रोका जा रहा है जो ईरानी बंदरगाहों या तटीय क्षेत्रों में आते-जाते हैं। अब एक चीनी कंपनी से जुड़े टैंकर ने इस नाकेबंदी की परीक्षा ली है जिसका दुनिया भर में खूब चर्चा हो रही है। यह भी पढ़ें- होर्मुज नाकेबंदी पर ट्रंप के दावे फुस्स, स्ट्रेट से गुजरे ईरान से जुड़े जहाज रिपोर्ट के मुताबिक, इस चीनी टैंकर का नाम रिच स्टारी है। यह चीन की शंघाई Xuanrun शिपिंग कंपनी का है। अमेरिका ने 2023 में इसे प्रतिबंधित कर दिया था क्योंकि यह ईरान को प्रतिबंधों से बचने में मदद कर रहा था।...