शामली, मई 1 -- चौसाना। ऊन शुगर मिल से ट्रैक्टर-ट्रॉली में चीनी से भरे कट्टे लादकर करनाल जा रहे पिता-पुत्र गुरूवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। गंगारामपुर के पास तेज रफ्तार के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खेत में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुॅचें और एम्बुलेंस से घायल पुत्र को अस्पताल मे भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीडितो के परिजनो को हादसे की जानकारी दी। जलालाबाद निवासी मुकीम अपने पुत्र फिरोज के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में चीनी के कट्टे लादरकर करनाल की ओर जा रहे थे। जैसे ही चीनी से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली गंगारामपुर के जंगल में पहुंचा तो अचानक तेज गति और असंतुलन के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे से ...