चीनी के बाद प्याज के दामों ने बढ़ाई लोगों की चिंता
रुडकी, अगस्त 25 -- रुड़की, संवाददाता। महंगाई की मार से परेशान लोगों को प्याज भी महंगी कीमत पर खरीदनी पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में अचानक तेजी आई है। बाजार में प्याज का भाव करीब 40 रुपये किलो से बढ़कर 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने लगा है। इससे पहले चीनी के दाम बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ी थी और अब प्याज की कीमत में हुई बढ़ोतरी ने गृहणियों की चिंता और बढ़ा दी है। शहर की सब्जी मंडी और आसपास की दुकानों पर प्याज 50 से 60 रुपये किलो तक बिक रही है। दुकानदारों का कहना है कि थोक मंडी में प्याज की आवक और कीमतों में बदलाव के कारण खुदरा बाजार में भी दाम बढ़े हैं। आने वाले दिनों में यदि थोक कीमतों में कमी नहीं आई तो प्याज के दाम और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। गृहणी सुनीता देवी ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.