बलरामपुर, अगस्त 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। चीनी का दाम बढ़ने के बाद अब प्याज भी लोगों की आंखों में आंसू लाने में कसर नहीं छोड़ रही है। कुछ दिन पहले तक फुटकर बाजार में करीब 50 रुपये किलो बिकने वाली प्याज अब 60 से 70 रुपये किलोग्राम तक पहुंच गई है। अचानक बढ़े दामों ने गृहणियों के साथ होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का बजट भी बिगाड़ दिया है। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की रसोई में प्याज की खपत अधिक होने के कारण इसकी कीमत बढ़ने का सीधा असर घर के मासिक खर्च पर पड़ने लगा है। गरीबों का भोजन कहा जाने वाला प्याज और रोटी अब प्याज के बिना सूखी दिखने लगी है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं लगा तो आने वाले दिनों में आम लोगों के घर का बजट बिगड़ना तय है। यह भी पढ़ें- प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 60 रुपय...