गिरडीह, अगस्त 25 -- देवरी, प्रतिनिधि। चीनी की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने चिंता जताते हुए सरकार की नीतियों की भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण के दावे के बावजूद आम लोगों पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। त्योहारों के मौसम में चीनी के दाम बढ़ने से मिठाइयां महंगी हो रही हैं, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है। कहा कि भारत प्रमुख चीनी उत्पादक देशों में शामिल है, इसके बावजूद लोगों को बढ़ी कीमतों पर चीनी खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि गन्ने का एक हिस्सा इथेनॉल उत्पादन में जाने तथा जमाखोरी व कालाबाजारी से भी कीमतों पर असर पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- भारत में चीनी की कमी नहीं, जल्द घट सकते हैं दाम; ISMA ने बताई कीमत बढ़ने की वजह उन्होंने सरकार से आवश्यक खाद्य वस्त...