प्रयागराज, सितम्बर 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। तेजी से बढ़ी चीनी की कीमत में भले ही अब कुछ कमी आई हो, लेकिन आटा, मैदा, सूजी और खाद्य तेल के दाम में बढ़ोतरी ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।सोमवार तक फुटकर बाजार में चीनी 70 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। मंगलवार को इसकी कीमत में गिरावट शुरू हुई और गुरुवार को 65 रुपये किलो पहुंच गई। हालांकि, चीनी के दाम में राहत के बीच दूसरी खाद्य सामग्रियों की कीमत बढ़ गई। व्यापारी प्रमील केसरवानी ने बताया कि गुरुवार को थोक बाजार में चीनी 6000 रुपये प्रति क्विंटल रही। आटा 3180 से बढ़कर 3280 रुपये, सूजी 3300 से बढ़कर 3400 रुपये और मैदा 3240 से बढ़कर 3320 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। फार्चून तेल भी 190 रुपये से बढ़कर 200 रुपये में बिक रहा है। सरसों के तेल की कीमत में भी तेजी बनी हुई है। बोतल बंद सरसों का तेल 1...