मोतिहारी, अगस्त 23 -- सिकरहना, निज संवाददाता। पिछले एक पखवाड़े में चीनी के दामों में अचानक हुयी उछाल से चाय की मिठास कम हो गयी है। पिछले पंद्रह दिनों में चीनी के दामों में करीब 20 से 25 रूपये की बढ़ोतरी हुयी है। चीनी के दाम बढ़ने से बाजार में मीठा के भी दामों में बढ़ोतरी हो गयी है। करीब पंद्रह दिन पूर्व बाजार में चीनी 45 रुपये किलो बिक रही थी। वहीं शनिवार को इसका दाम 65 से 70 रुपये किलो हो गया है। वहीं चीनी का दाम बढ़ने से बाजार में मीठा 80 रुपये किलो बिक रहा है। चीनी के दाम बढ़ने से चाय की मिठास कम हो गयी है। यह भी पढ़ें- Motihari News: 65-70 रुपये किलो पहुंची चीनी,कड़वी हुई मिठास घरों में लोग चाय में चीनी कम डालकर पी रहे हैं। हालांकि बाजारों में चाय व मिठाई का रेट अभी नहीं बढ़ा है लेकिन चीनी का रेट बढ़ने का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो चा...