चीनी के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबार पर संकट के बादल
मोतिहारी, अगस्त 23 -- मधुबन,एसं। चीनी की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी से आम लोग परेशान हैं। वहीं, इससे जुड़े मष्ठिान कारोबार पर भी असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। किराना व्यवसायी सुशील कुमार साह ने बताया कि चीनी की खरीद 6400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हुई है। 50 किलो के बोरे के लिए 3200 रुपये देने पड़े हैं। ऐसे में खुदरा बाजार में चीनी 64 रुपये किलो बिकेगी। उन्होंने बताया कि बढ़ी कीमतों के कारण ग्राहक खरीदारी से पहले काफी पूछताछ कर रहे हैं और जरूरत के मुताबिक ही चीनी खरीद रहे हैं। इधर, जलपान भंडार के प्रोपराइटर राम निरंजन शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन को देखते हुए मिठाई के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Chatra News: महंगाई की मार से बिगड़ा घरों का बजट, खाद्य सामग्री के दाम बढ़े यह भी पढ़ें- त्योहार पर महंगाई का डोज, मिठाई की कीमतें स्थिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.