चीनी के दामों में बढ़ोत्तरी से फीकी हुई चाय की मिठास
संतकबीरनगर, अगस्त 21 -- हिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगर। चीनी के दामों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की चाय पर भी दिखाई देने लगा है। चाय की प्याली में मिठास घोलने वाली चीनी महंगी होने से घरों के साथ-साथ चाय की दुकानों पर भी इसका असर पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई के चलते लोगों को अब चाय की चुस्की भी सोच-समझकर लेनी पड़ रही है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि चीनी के दाम बढ़ने से चाय बनाने की लागत बढ़ गई है। दूध, चायपत्ती, गैस और अन्य जरूरी सामान पहले से ही महंगे हैं। ऐसे में चीनी की कीमत बढ़ने से छोटे चाय विक्रेताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- प्याज Rs.55, धनिया Rs.200 और हरी सब्जियां Rs.60 के पार, चीनी हुई और 'कड़वी' कई दुकानदारों के सामने चाय के दाम बढ़ाने या मुनाफा कम करने की मजबूरी है। वहीं, रोजाना चाय पीने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.