ललितपुर, अगस्त 22 -- ललितपुर। चीनी के दामों में अचानक आई ताबड़तोड़ तेजी ने हर आम व खास व्यक्ति को हतप्रभ कर दिया। इससे मिठाई के दामों में 20 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि तय है। इस कारण रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटे नामचीन प्रतिष्ठान संचालक मिठाई की बिक्री को लेकर असमंजस में आ गए हैं। फिलहाल वह हाथ सिकोड़कर मिठाई बना रहे हैं। पिछले वर्षों के दौरान चीनी के दामों में वृद्धि पर नजर दौड़ाई जाए तो एक याफिर दो रुपये प्रति किलोग्राम इसके रेट में इजाफा होता रहा है। एक साथ पांच रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी कभी सुनाई नहीं दी। यह भी पढ़ें- महंगाई की मार : चीनी के साथ दाल-मसालों को लगे पंख, भाव आसमान पर लेकिन, बीते एक सप्ताह के भीतर 42 से 44 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकने वाली चीनी के दाम 70 से 72 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इसके नए...