नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- त्योहरी सीजन के बीच चीनी के संकट को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 15 सितंबर से चीनी व्यापारियों के लिए चीनी स्टॉक रखने की लिमिट घटाकर 2000 क्विंटल कर दी है। पहले यह लिमिट 4000 क्विंटल की थी। यह जानकारी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से जारी बयान में दी गई है।क्या कहा गया है बयान में? मंत्रालय की ओर से जारी बयान में चीनी व्यापारियों से कहा गया है कि किसी भी स्टॉक को मिलने की तारीख से 30 दिनों से अधिक समय तक अपने पास न रखें। देश भर में किसी भी स्थान पर, किसी भी समय, 2000 क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार न रखें। हालांकि, कोलकाता और उसके आस-पास के मेट्रोपॉलिटन इलाकों को इस सख्त सीमा से बाहर रखा गया है। मंत्रालय ने कहा कि वहां सीमा 4000 क्विंटल ही रहेगी क्योंकि...