मुरादाबाद, अगस्त 25 -- चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली 'शानू' के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर चीनी की बढ़ती कीमतों पर तत्काल नियंत्रण की मांग की। ज्ञापन में इथेनॉल नीति की समीक्षा करने और आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है। इस दौरान तुंगिश यादव, जिगरी मलिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कड़वी मिठास, चीनी का सरप्लस हुआ गायब! त्योहारों से पहले भारत में कमी का डर क्यों?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...