चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने मांगी भीख
अलीगढ़, अगस्त 24 -- अलीगढ़। चीनी की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में रविवार को कांग्रेसियों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता इंजी.आगा युनुस ने चीनी को ताले में बंद कर और लोगो ने कटोरा हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। मोदी तेरे राज में कटोरा आ गया हाथ में नारेबाजी की। आगा ने कहा मोदी सरकार गन्ने का रस व चीनी पेट्रोल में मिलाकर ई-20 पेट्रोल 100 रूपए प्रति लीटर से अधिक दामों में बेच कर जनता को कंगाल बना रही है। दूसरी ओर रक्षाबंधन से पहले चीनी के दाम बढ़ रहे है और कालाबाजारी करने वाले जनता को लूट रहे है और सरकार ने मानो आँखो पर पट्टी बांध ली हैं। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: चीनी की बढ़ती कीमतों पर किया प्रदर्शन उन्होंने कहा कि पहले से ही देश महंगाई की आग में धधक रहा है। खाद्यान्न की वस्तुओं से लेकर तेल सब्जी मीट फल सभी के दाम आसमानी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.