चीनी की जमाखोरी रोकने को तहसीलवार टीमें गठित
कौशाम्बी, अगस्त 22 -- चीनी की जमाखोरी रोकने तथा बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार तहसीलवार अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें जिले के डीलरों का स्टॉक प्रतिदिन सत्यापित कर बाजार में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने का कार्य करेंगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने बताया कि गठित टीमें जिले में कार्य करने वाले चीनी के डीलरों/ स्टॉकिस्टो की दुकानों /गोदामों का निरीक्षण कर नियमित रूप से सत्यापन करेंगी। प्रत्येक तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षतां में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी एवं संबंधित विकास खंड के पूर्ति निरीक्षकों व विपणन निरीक्षकों को नामित किया गया है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बाजार में चीनी की आपूर्ति और स्टॉक की प्रशासन करेगा औचक निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.