वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी। अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) अमित कुमार भारतीय ने चीनी के दाम में अचानक आई तेजी के मद्देनजर दुकानदारों और व्यापारियों की हिदायत दी है कि यदि कोई जमाखोरी या कालाबाजारी में संलिप्त मिला तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्राविधानों के अनुसार कठोरतम कार्रवाई होगी। उन्होंने दावा किया है कि वर्तमान में चीनी का पर्याप्त स्टाक है। खाद्य तथा रसद विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से बाजार में चीनी की उपलब्धता का निरीक्षण किया जा रहा है। उसके मूल्य की निगरानी भी की जा रही है। उन्होंने सभी थोक एवं फुटकर व्यापारियों से अपेक्षा की है कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के पोर्टल पर स्वयं के पास उपलब्ध चीनी के स्टॉक की स्थिति का नियमित रूप घोषणा करते रहें। यह भी पढ़ें- चीनी की जमाखोरी ओवररेटिग कतई न की...