झांसी, अगस्त 23 -- झांसी। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम गौरांग राठी ने व्यापारियों से चीनी (शक्कर) के स्टाक को लेकर समीक्षा बैठक की। निर्देश दिए कि व्यापारी शक्कर की स्थिति को लेकर रोज पोर्टल पर जानकारी दें। उन्होंने कमेटी का गठन कर दिया। कहा कि सभी को पोर्टल पर जानकारी देनी होगी। डीएम के आदेश पर चीनी के स्टॉक/मूल्य के पर्यवेक्षण/नियंत्रण हेतु सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है जिसमें सम्बन्धित तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/विपणन निरीक्षक, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक एवं मण्डी सचिव सदस्य बनाये गये हैं। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित जनपद के समस्त चीनी व्यापारियों को निर्देशित किया कि भारत सरकार के पोर्टल पर उपलब्ध स्टॉक की नियमित घोषणा अनिवार्य रूप से की जाये। यह भी पढ़ें- चीनी की जम...