नई दिल्ली, अगस्त 21 -- चीनी की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए भारत को करीब एक दशक बाद शुल्क मुक्त आयात का सहारा लेना पड़ा है और यह सोचने वाली बात है। भारत में त्योहारी सीजन आने वाला है। ऐसे में, चीनी की घरेलू कीमतों को आम लोगों की पहुंच में रखना जरूरी है। पिछले महीने चीनी 45 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी और अब इसकी कीमत 65 रुपये तक पहुंच गई है। कहीं-कहीं तो यह 69 रुपये प्रति किलोग्राम भी बिक रही है। अब उचित ही 31 अक्तूबर तक 10 लाख टन तक कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात को मंजूरी दी गई है। चीनी का देश में अभाव नहीं है, पर उसकी कीमतों में इजाफे से चिंता बढ़ रही है। एहतियातन हर मुमकिन उपाय सरकार को समय रहते करने चाहिए। सरकार ने बाजार में उपलब्धता में सुधार के लिए उसकी भंडारण सीमा को भी सख्त किया है। चीनी की अधिक खपत करने वाले उद्योगों को भ...