आगरा, अगस्त 22 -- चीनी की कीमतों में गत आठ दिनों में हुई 20 रूपए प्रति किलोग्राम का असर अब जलेबी से लेकर घेवर तक दिखाई देगा। हलवाइयों ने फिलहाल जलेबी पर 20 रूपए की वृद्धि की है। बाजार में डालडा की जलेबी 100 रूपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 120 रूपए किलोग्राम बिक रही है। हलवाइयों के अनुसार चीनी की कीमतों में और वृद्धि हुई तो अन्य मिठाइयों की कीमतें बढ़ानी पढ़ेंगी। शनिवार को हलवाई गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि गत एक साप्ताह में ही चीनी की कीमत 45 रूपए प्रतिकिलोग्राम से बढ़कर 65 रूपए प्रति किलोग्राम बिक रही है। मंहगाई के बाद भी प्रतिस्पर्धा के चलते हलवाईयों ने मिठाइयों के दाम नहीं बढ़ाए हैं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: चीनी के दाम में हुई बढ़ोतरी तो चाय और मिठाई की कीमतों में जबरदस्त उछाल चीनी की कीमतों में वृद्धि होने के बाद हलवाई अब मिठाइयों...