नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Sugar price: त्योहारी सीजन के बीच चीनी की कीमतें सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं। पश्चिम बंगाल के खुदरा बाजार में तो चीनी के दाम बढ़कर 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। बता दें कि चीनी की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार अब तक कई बड़े कदम उठा चुकी है।एक महीने में 20 रुपये महंगा पश्चिम बंगाल के कारोबारियों ने बताया कि पिछले एक महीने में चीनी के दाम में 20 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सिर्फ पिछले चार-पांच दिन में ही कीमतों में अचानक 10 प्रतिशत का उछाल आया है। चीनी से बने उत्पादों जैसे गुड़, बताशा और नकुलदाना के दाम में भी इसी तरह की बढ़ोतरी हुई है। कन्फेडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रेड एसोसिएशन (सीडब्ल्यूबीटीए) के अध्यक्ष सुशील पोद्दार ने कहा कि चीनी मिलों पर कोई नियंत्रण नहीं है और थोक कीमत...