नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- नई दिल्ली। देश में चीनी का उत्पादन पिछले साल के मुकाबले करीब चार गुना बढ़ गया है, लेकिन इसका फायदा आम उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है। चीनी की खुदरा कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं। औसत खुदरा भाव 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है, जो एक साल पहले करीब 44 रुपये था। यानी सालाना आधार पर चीनी की कीमत में लगभग 36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उत्पादन बढ़ने और पिछले सीजन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद होने के बावजूद कीमतों में कमी नहीं आने से घरेलू उपभोक्ताओं के बजट पर दबाव बना हुआ है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को चीनी का औसत दैनिक खुदरा मूल्य 59.50 रुपये और थोक मूल्य 55.40 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। एक साल पहले खुदरा कीमत 46.50 रुपये और थोक कीमत 43.23 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इस तरह खुदरा बाजार म...