नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- अमेरिका की एक अदालत ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र में चीन की दिग्गज कंपनी हुआवेई टेक्नोलॉजीज को व्यापार संबंधी गोपनीय सूचनाएं चुराने की साजिश रचने और बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने का दोषी ठहराया। हुआवेई को कुल 12 में से 10 आरोपों में दोषी ठहराया गया। हालांकि, अमेरिकी अदालत ने हुआवेई को संगठित आपराधिक गतिविधियों की साजिश में शामिल होने के सबसे गंभीर आरोप से बरी कर दिया। कंपनी के वकील ने कहा कि यह फैसला सरकार के उस दावे को पूरी तरह खारिज करता है कि कंपनी में शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक भ्रष्टाचार व्याप्त है और उसकी कार्य संस्कृति में धोखाधड़ी, चोरी एवं झूठ बोलना शामिल था।अभियोजकों ने इस आरोप के आधार पर हुआवेई पर अपने प्रतिस्पर्धियों और साझेदारों की बौद्धिक संपदा तथा प्रौद्योगिकी संबंधी गोपनीय सूचनाएं हासिल करने के लिए गैरकान...