पटना, मार्च 9 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि प्रोत्साहन देकर राज्य में चीनी उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए सरकार इंसेंटिव नीति 2026 बना रही है। यही नहीं, सरकार हर सेक्टर में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए इंसेंटिव देगी। अगले पांच वर्षों में 25 चीनी मिल खोलने के लिए सरकार संकल्पित है। उपमुख्यमंत्री सोमवार को गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार 2026 को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन गन्ना उद्योग विभाग ने ज्ञान भवन में किया। श्री चौधरी ने कहा कि अगले पांच वर्षों में बिहार से मजदूरों का पलायन रोका जाएगा। इसके लिए एक-एक मजदूर को चिह्नित किया जाएगा और उनके लिए यहीं रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी पर विश्वास जताया है। उस...