फतेहपुर, अगस्त 6 -- फतेहपुर। पूर्व से खाद्य पदार्थों में महंगाई के कारण मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने समस्याएं खड़ी हो रही हैं, लेकिन रक्षाबंधन के त्योहार से ऐन पहले दैनिक उपयोग की वस्तुओं में एक बार फिर से महंगाई हो जाने के कारण लोगो को झटका लगा है। दैनिक उपयोग में आने वाली चीनी, रिफाइंड, सरसों का तेल आदि के महंगा होने के कारण ग्रहणियों में नाराजगी दिखाई दे रही है। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण मालभाड़ा आदि बढ़ने के कारण पहले से ही कई खाद्य वस्तुओं में महंगाई हो चुकी है, जिसके बाद मध्यमवर्गीय परिवार के लोग महंगाई से निजात की उम्मीदे लगाए थे। लेकिन त्योहार के ठीक पहले दैनिक उपयोग की वस्तुओं के महंगा होने के कारण एक बार लोगो को झटका लगा है। ग्रहणी रीना सिंह का कहना है कि पहले से ही खाद्य वस्तुओं के साथ सब्जियों के दाम बढ़ने के कारण इसकी ...