कानपुर, मार्च 19 -- Kanpur News: कानपुर जिले के बिधनू के एक गांव में 11 साल की बच्ची संग हैवानियत कर शव दफनाने वाले मुख्य आरोपी सनी बेडिया ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मुठभेड़ में पकड़े गए सनी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने सोमवार शाम करीब छह बजे बच्ची को टॉफी व बिस्किट का लालच देकर खंडहर बुलाया। यहां शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया और पकड़े जाने के डर से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह रात और गांव में सन्नाटा होने के इंतजार में शव के पास ही बैठा रहा। इस दौरान एकबार उसने गांव पहुंचकर भी माहौल देखा। तब बच्ची के परिवार वाले उसकी खोजबीन में जुटे थे। करीब आठ घंटे बाद रात दो बजे शव खेत में ले जाकर दफना दिया। सनी ने यह भी कहा कि इस वारदात में वह अकेला ही था। शव दफनाने के बाद उसने घर जाकर भाइयों और पिता को जानकारी दी थी। बता दें मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.