सिमडेगा, फरवरी 24 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोनमेरला पंचायत के बरकीटांगर गांव में चीक बड़ाईक समाज का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। नरेंद्र बड़ाईक की अध्यक्षता में आयोजित मिलन समारोह में प्रखंड अध्यक्ष माघु बड़ाईक, चतुर, नरेश बड़ाईक सहित समाज के कई लोग शामिल थे। समारोह में मुख्य रूप से समाज के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गयी। बैठक में समाज के सदस्यों को एकजुट रहने पर जोर दिया गया। वर्तमान में समाज मे धर्मान्तरण पर चर्चा करते हुए अपनी परंपरा, संस्कृति को बचाए रखने पर जोर दिया गया। चतुर बड़ाईक ने जाति प्रमाण पत्र में होने वाली समस्याओं पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र बड़ाईक के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजेश बड़ाईक, शिवमंगल बड़ाईक, मधु बड़ाईक, मंगरनाथ बड़ाईक, इंद्रजीत बड़ाईक, राम बड़ाईक,...