सिमडेगा, मार्च 11 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित हुरदा पतरा में चीक बड़ाईक समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष राजेश बढ़ाईक ने की। बैठक में समाज की एकता, आपसी भाईचारा और प्रेमपूर्वक रहने पर जोर दिया गया। साथ ही समाज के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान शिक्षा के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई। समाज के लोगों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज के महिला और पुरुष दोनों वर्ग के लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर अपने-अपने विचार साझा किए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 29 मार्च को हुरदा पतरा में बढ़ाईक समाज का मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज ...