चिह्नित स्कूलों का वैधानिक अंकेक्षण 10 से होगा
धनबाद, अगस्त 7 -- धनबाद। झारखंड शिक्षा परियोजना ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत स्कूलों का वैधानिक अंकेक्षण कराने का आदेश दिया है। प्रखंडवार शिड्यूल जारी कर दिया गया है। अंकेक्षण में चिह्नित स्कूलों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। जिला कार्यालय ने प्रखंड के अधिकारियों से कहा है कि अनुपस्थित रहने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला कार्यालय को रिपोर्ट करें। शिड्यूल के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय (हाई स्कूल यादवपुर कैंपस) में पूर्वी टुंडी, टुंडी व तोपचांची के लिए 10 अगस्त को, निरसा व धनबाद का 11 अगस्त, बाघमारा व झरिया का 12 अगस्त, बलियापुर व गोविंदपुर के चिह्नित स्कूलों को 13 अगस्त को उपस्थित होना है। डीईओ अभिषेक झा ने इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.