नोएडा, मार्च 22 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी 28 मार्च को आएंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के अलावा कई मंत्री समेत वीवीआईपी शामिल होंगे। अधिकांश मंत्री और वीवीआईपी नोएडा होते हुए ही सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। ऐसे में सोमवार से चिल्ला बॉर्डर से लेकर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे तक सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा । प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि वैसे तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हवाई मार्ग के जरिए ही आएंगे, लेकिन विकल्प के रूप में हमेशा सड़क मार्ग को तैयार रखा जाएगा। वहीं, वीवीआईपी चिल्ला और डीएनडी बॉर्डर के जरिए दिल्ली से नोएडा आएंगे। यहां से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए जाएंगे। ऐसे में नोएडा की सड़कों और...